जैकी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता, अभिभूत हुए अभिनेता

अमर उजाला

Tue, 9 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

आगामी 22 जनवरी को अयोध्या के ऐतिहासिक मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी

Image Credit : सोशल मीडिया
मंदिर उद्घाटन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, इसमें फिल्म जगत की कई हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है, इसके लिए जैकी श्रॉफ को भी न्योता भेजा गया है
Image Credit : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने आज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें साझा कर निमंत्रण प्राप्त होने की जानकारी साझा की है

Image Credit : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ और टाइगर दोनों को निमंत्रण मिला है, न्योता पाकर दोनों अभिनेता अभिभूत हैं
Image Credit : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ ने लिखा, 'हमें 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे श्री राम जन्मभूमि मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है, हम भारतीयों के जीवन में इस ऐतिहासिक पल को लाने के लिए इतने दशकों से प्रयासरत और अपना योगदान देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मैं आभारी हूं'

Image Credit : सोशल मीडिया

एक्टर ने आगे लिखा, 'मैं सभी सम्मानित व्यक्तियों का आभारी हूं, जो हमारे घर पधारे और ये शुभ निमंत्रण दिया'

Image Credit : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी डंकी, जानें अन्य फिल्मों का हाल

सोशल मीडिया
Read Now