पति के साथ रोमांटिक फोटो शेयर कर ट्रोल हुईं ‘रामायण की सीता’ रामानंद सागर की रामायण में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर मशहूर हुई थीं अभिनेत्री को लोग आज भी अपने इस किरदार की वजह से काफी मानते हैं लेकिन छोटे पर्दे की यह ‘सीता’ असल जिंदगी में काफी ग्लैमरस हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं अक्सर वह अपने वेस्टर्न कपड़ों को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं लेटेस्ट पोस्ट में वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज देती नजर आ रही हैं वेस्टर्न ड्रेस में एक्ट्रेस की पति के साथ तस्वीरें फैंस को पसंद आ रही हैं वहीं, कुछ यूजर शोभा नहीं देने की बात कहकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं एक यूजर ने तो कह दिया कि इस तरह की फोटो पोस्ट करना उनके लिए पाप के बराबर है ...