बेहद फिल्मी है रमेश सिप्पी की लव स्टोरी 'शोले' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले मशहूर निर्देशक रमेश सिप्पी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं 23 जनवरी 1944 जन्मे रमेश सिप्पी फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं रमेश सिप्पी को एक ऑडिशन लेने के दौरान पहली नजर में ही किरण जुनेजा पसंद आ गई थीं धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे उस दौरान रमेश सिप्पी पहले से शादीशुदा थे और किरण भी उनसे 23 साल छोटी थीं साढ़े चार साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने शादी का फैसला लिया इसके बाद निर्देशक ने अपनी पहली पत्नी गीता को तलाक दे दिया और 1986 में किरण से शादी कर ली रमेश सिप्पी को पहली शादी से ही दो बच्चे हैं, बेटा रोहन सिप्पी और बेटी शीना सिप्पी ...