नीतू कपूर को छोड़ 'कृष्णा राज' बंगला पहुंचे आलिया-रणबीर! रणबीर कपूर का आलीशान बंगला 'कृष्णा राज' फिर से बेहद भव्य तरीके से तैयार कराया जा रहा है हाल ही में एक्टर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अपने इस घर को देखने पहुंचे आलिया और रणबीर घर के बाहर नजर आए, दोनों की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं रणबीर-आलिया यह देखने पहुंचे थे कि घर कितना कंपलीट हुआ है तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोनों सितारे अपने नए आशियाने का मुआयना करते नजर आ रहे हैं वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आईं, वहीं रणबीर को आखिरी बार ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया --