अरिजीत के कॉन्सर्ट में 'चन्ना मेरेया' पर थिरके रणबीर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं बीते दिन रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है दरअसल, रणबीर कपूर हाल ही में अरिजीत के कॉन्सर्ट में चंदीगड़ पहुंचे थे इस कॉन्सर्ट में सिंगर के साथ एक्टर ने खूब मस्ती की दोनों को साथ में देख फैंस की दीवानगी भी देखने को मिली है वीडियो में रणबीर कपूर ने एक बार फिर अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की याद दिला दी कॉन्सर्ट में रणबीर कपूर अपनी इसी फिल्म के सुपरहिट गानें "चन्ना मेरेया "गाने पर डांस करते नजर आए एक्टर के इस डांस को देख कॉन्सर्ट की ऑडियंस क्रेजी हो गई मनोरंजन