रणबीर के जन्मदिन पर उत्साहित हुए 'एनिमल' के निर्देशक बॉलीवुड के 'एनिमल' यानी रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं सोशल मीडिया पर सुबह से ही सुपरस्टार के लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है वहीं, अब इसमें 'एनिमल' के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा का भी नाम जुड़ गया है फिल्म 'एनिमल' से रणबीर का पोस्टर साझा करते हुए निर्देशक ने उन्हें रचनात्मक योद्धा बताया संदीप रेड्डी वांगा ने पोस्टर के साथ लिखा, 'दुनिया के सबसे असाधारण कलाकार रणबीर कपूर को जन्मदिन की शानदार शुभकामनाएं' संदीप ने जोड़ा, 'आपका दिन आपके प्रदर्शन की तरह यादगार हो' सीटिए