क्या वाकई इस हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किए गए हैं 'एनिमल' के सीन? रणबीर कपूर की 'एनिमल' का 23 नवंबर को धांसू ट्रेलर जारी हुआ, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है मगर, इसके साथ-साथ मेकर्स पर हॉलीवुड फिल्म से एक सीन कॉपी करने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं रणबीर कपूर ट्रेलर में एक जगह गंडासा चलाते नजर आ रहे हैं, इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि ये सीन हॉलीवुड की फिल्म 'ओल्ड बॉय' से कॉपी किया गया है हालांकि, 'ओल्ड बॉय' के जिस सीन की बात हो रही है, उसमें हीरो बहुत ही सादगी से लोगों को मारता दिख रहा है वहीं, 'एनिमल' में गंडासा वाला सीन काफी सिनेमैटिक टच के साथ दिखाया गया है, रणबीर का लुक भी काफी खतरनाक है ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि दोनों सीन में जमीन-आसमान का अंतर है -----