कनाडा में 'एनिमल' का डंका, 'जवान' को भी पीछे छोड़ा रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी 'एनिमल' ने एक और कीर्तिमन रच दिया है मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने कनाडा में शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' को पीछे छोड़ दिया है 'जवान' की कनाडा में कुल कमाई 5.27 मिलियन डॉलर है, जबकि 'एनिमल' सिर्फ 12 दिनों में 5.28 मिलियन डॉलर की कमाई करने में कामयाब रही है आपको बता दें कनाडा में अभी भी कमाई के मामले में बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट शाहरुख की 'पठान' है, जिसने 6 मिलियन डॉलर की कमाई की है रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' अब तक दुनियाभर में करीब 750 करोड़ रुपए का कारोबार कर चुकी है -