'रामायण' के लिए रणबीर ने छोड़ा मांसाहार-मदिरापान रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर सुर्खियों में हैं नितेश तिवारी की फिल्म में रणबीर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं, हालांकि फिल्म को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है अब रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म को लेकर स्टारकास्ट अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर रही है कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर ने एल्कोहल और नॉनवेज आहार त्यागने का फैसला लिया है रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर अपनी पब्लिक इमेज के लिए नहीं, बल्कि राम के किरदार के साथ न्याय करने के लिए एल्कोहल और मांसाहार का त्याग कर रहे हैं रणबीर के साथ फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस सई पल्लवी लीड रोल में नजर आ सकती हैं, वह फिल्म में सीता का किरदार निभाएंगी -------