तमाम खूबियों से लैस है 'एनिमल' में रणबीर की 'वॉर मशीन गन' फिल्म 'एनिमल' के ट्रेलर में एक दृश्य है, जिसमें रणबीर कपूर एक मशीन गन से गोलियां बरसाते दिख रहे हैं बीते दिनों एक इवेंट में 'एनिमल' के प्रोडक्शन डिजाइनर सुरेश सेल्वाराजन ने इस मशीन गन की खूबियां गिनाईं उन्होंने बताया कि कि इसका वजन करीब 500 किलोग्राम है औ इसे बनाने में करीब चार महीने का वक्त लगा इस मशीन को देखकर लगता है कि इसे विदेश से मंगाया गया होगा! लेकिन ये कस्टमाइज मशीन गन है और इसे अंधेरी में ही कारीगरों की मदद से बनाया गया है डिजाइनर सुरेश ने कहा कि फिल्म में करीब 18 मिनट लंबे एक्शन सीक्वेंस में इस मशीन गन का कमाल देखने को मिलेगा बता दें कि 'एनिमल' एक दिसंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है ----