पर्सनल से प्रोफेशनल तक 'चॉकलेटी बॉय' ने बटोरी सुर्खियां 28 सितंबर 1982 को जन्मे रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बेटे रणबीर को इंडस्ट्री का चॉकलेट बॉय कहा जाता है रणबीर ने अपने करियर की शुरुआत ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट करके शुरू का थी वहीं, 2007 में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन यह फिल्म सफल नहीं हो पाई थी सांवरिया’ के बाद ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’,‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ तक आते-आते रणबीर कपूर ने यह साबित कर दिया कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं 2010 में आयी प्रकाश झा की फिल्म ‘राजनीति’ में रणबीर ने अपने उम्दा अभिनय से सबको चौंका दिया था बता दें, रणबीर कपूर बॉलीवुड के कपूर परिवार की चौथी पीढ़ी के एक्टर हैं मनोरंजन