वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करते दिखे रणदीप हुड्डा, फैंस को दिया एक खास मैसेज

अमर उजाला

Fri, 16 May 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

रणदीप हुड्डा को एक्टिंग के अलावा वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का भी शौक है। वह अक्सर जंगल सफारी करते हुए नजर आते हैं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

हाल ही में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वाइल्ड लाइफ से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा कीं।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

यह तस्वीरें एक्टर ने नेशनल एंडैंजर्ड स्पीशीज डे ( National Endangered Species Day) के मौके पर साझा की हैं। मई के तीसरे शुक्रवार को हर साल यह दिन मनाया जाता है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

इस साल यह दिन 16 मई को मनाया जा रहा है। इसके जरिए लुप्त होती वाइल्ड लाइफ स्पीशीज को लेकर लोगों में अवेयरनेस फैलाना है।  

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

रणदीप हुड्डा ने जो तस्वीरें साझा की इसमें टाइगर नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को रणदीप के फैंस ने भी खूब पसंद किया है। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

इन तस्वीरों के साथ रणदीप हुड्डा ने एक मैसेज भी फैंस के साथ साझा किया है। जिसमें वह वाइल्ड लाइफ को बचाने की बात करते हैं। वह कहते हैं, 'इनके साथ रहकर ही हमारा अस्तित्व भी बरकरार रहेगा।'

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

रणदीप आगे लिखते हैं, ‘इन शानदार जीवों को करीब से देखना और उन्हें कैमरे में कैद करना मेरे लिए गर्व की बात है।’ 

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

रणदीप हुड्डा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में फिल्म ‘जाट’ में नजर आए थे। सनी देओल की इस फिल्म में रणदीप ने विलेन का रोल किया था। 

Image Credit : इंस्टाग्राम@randeephooda

सोहा अली खान ने दिखाया अपना समर लुक, फैंस ने किए दिलचस्प कमेंट

इंस्टाग्राम@sakpataudi
Read Now