अमर उजाला
Wed, 6 May 2026
रणदीप हुड्डा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने गांव की झलक दिखाई है।
अभिनेता का ताल्लुक हरियाणा से है। उनकी पोस्ट देखकर लगता है कि वह अपनी जड़ों से जुड़े हैं।
इंस्टाग्राम पर रणदीप हुड्डा ने अपने गांव की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उनका पुश्तैनी घर है, तालाब है, भैंस हैं और उपले हैं।
इन तस्वीरों के साथ रणदीप हुड्डा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वह अपने गांव की एक झलक दिखा रहे हैं।
रणदीप हुड्डा पर्यावरण प्रेमी हैं। उन्होंने अपनी दादी की याद में गांव में पौधे लगवाए हैं। मुंबई में अपने घर में भी उन्होंने पौधे लगाए हैं।
रणदीप हुड्डा को जानवरों से भी प्यार है। वह इंस्टाग्राम पर जानवरों के साथ भी तस्वीरें शेयर करते हैं।
रणदीप हुड्डा इसी साल 10 मार्च को पिता बने हैं। उनकी पत्नी लिन लैशराम ने एक बेटी को जन्म दिया है।
रणदीप हुड्डा जाट, सरबजीत, हाईवे, जिस्म 2 और लाल रंग जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
‘राजा शिवाजी’ की कमाई में मामूली गिरावट, पांच दिनों में इतना हुआ कलेक्शन