'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद रणवीर ने किया पॉडकास्ट के साथ लौटने का एलान

अमर उजाला

Sun, 30 March 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveerallahbadia

'इंडियाज गॉट लैटेंट' विवाद के बाद अब रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने पॉडकास्ट के साथ वापसी करने की घोषणा की है।  
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveerallahbadia

अपने विवाद के बाद अपना पहला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रियजनों का शुक्रिया अदा किया।
 

Image Credit : रणवीर अल्लाहबादिया

दूसरी पोस्ट में रणवीर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने इसे अपना पुनर्जन्म बताया और जीवन का नया अध्याय शुरू करने की बात की।
 

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveerallahbadia

उन्होंने 'द रणवीर शो' की वापसी का एलान किया। वीडियो में सबसे पहले उन्होंने दर्शकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ranveerallahbadia

उन्होंने कहा कि इस ब्रेक ने उन्हें धैर्य के साथ जीना सिखाया। अब वह अपने कंधों पर रखी गई बड़ी जिम्मेदारी को समझते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम @ ranveerallahbadia

वह अपने शो को फिर से लिख रहे हैं और वह जो कंटेंट बनाएंगे, उसके बारे में बेहद सावधान रहेंगे, क्योंकि बच्चे भी शो देखते हैं।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beerbiceps

विवाद के बाद जब उनका मानसिक स्वास्थ्य खराब हो गया था तो उन्होंने भगवान के सामने समर्पण कर दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beerbiceps

अपनी टीम की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उनके कठिन समय में उनकी टीम के एक भी सदस्य ने इस्तीफा नहीं दिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beerbiceps

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस दौर को कभी सजा के तौर पर नहीं देखा, बल्कि इसे भगवान की ओर से एक उपहार के तौर पर लिया।

Image Credit : इंस्टाग्राम- @beerbiceps

शीशे में खुद को निहारती नजर आईं 'द भूतनी'

इंस्टाग्राम@imouniroy
Read Now