पहले बच्चे को लेकर एक्साइडेट हैं दीपवीर, नहीं है कोई अनबन! दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं इसी बीच बीते दिन दीपवीर के फैंस के बीच तब खलबली मच गई जब पता चला कि रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम से शादी की तस्वीरें हटा दी हैं जनवरी 2023 से पहले के सभी पोस्ट रणवीर सिंह ने अपने अकाउंट से हटा दिए हैं ऐसे में सोशल मीडिया पर खबरें छाने लगी कि दीपिका-रणवीर के बीच कुछ अनबन चल रही है ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है, कपल साथ में बेहद खुश है, दोनों के बीच अनबन की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है दोनों अपने पहले बच्चे को लेकर एक्साइडेट हैं, दीपिका-रणवीर इन दिनों साथ में वक्त बिता रहे हैं ...