पोस्ट डिलीट करने के बाद, क्यों हो रहे हैं रणवीर ट्रोल!

अमर उजाला

Mon, 8 January 2024

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के एक मंत्री ने सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ एक भड़काऊ पोस्ट किया था 
Image Credit : सोशल मीडिया

मालदीव के मंत्री के उस कमेंट के बाद हिंदुस्तान के तमाम सितारे भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने वाले पोस्ट अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से साझा कर रहे हैं 
Image Credit : सोशल मीडिया

अपनी एक्टिंग और बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने भी इस मामले में अपनी राय जाहिर करते हुए एक ट्वीट किया था 
Image Credit : सोशल मीडिया

रणवीर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चलो 2024 में अपने देश और अपने कल्चर को एक्सप्लोर करते हैं, यहां पर देखने के लिए बहुत कुछ है'
 

Image Credit : सोशल मीडिया

एक तस्वीर के साथ रणवीर ने आगे लिखा, 'एक्सप्लोर करने के लिए बीच और यहां की खूबसूरती है, चलो भारत देखें, हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड'

Image Credit : सोशल मीडिया

जिस तस्वीर को रणवीर ने लक्षद्वीप की तस्वीर समझ कर साझा किया था, दरअसल, वह मालदीव की फोटो थी और अब सोशल मीडिया पर रणवीर ट्रोल हो रहे हैं 

Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, बाद में रणवीर ने उस ट्वीट को डिलीट करके दोबारा बिना तस्वीर के उसी पोस्ट को साझा किया है, लेकिन तब तक लोगों ने स्क्रीनशॉट ले लिए थे
Image Credit : सोशल मीडिया

एक फिल्म में कई किरदार निभा चुके हैं ये सितारे

Social media
Read Now