अमर उजाला
Wed, 25 March 2026
फिल्म ‘धुरंधर 2’ को रिलीज छह दिन हो चुके हैं, अब इसके कलेक्शन में गिरावट आने लगी है।
जानिए, फिल्म ने छठे दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस और वर्ल्डवाइड कितना कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अनुसार ‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन 56.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जबकि पांचवें दिन इसने 65 करोड़ रुपये कमाए थे।
फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने अब तक 576.32 करोड़ रुपये अपने खाते में बटोर लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने वर्ल्डवाइड भी 848.81 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं।
‘धुरंधर 2’ ने छठे दिन ही ‘पीके’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। ‘पीके’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 507 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।
‘धुरंधर 2’ के साथ ही फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने मंगलवार को यानी छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसका कुल कलेक्शन भी अब तक 64.60 करोड़ रुपये हो चुका है।
महादेव की भक्ति में लीन अनन्या पांडे; नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के किए दर्शन