फैन के हाथ पर अपने नाम का टैटू देख झूम उठे 'रॉकी' रणवीर सिंह इस समय 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं इस फिल्म में उनके किरदार को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं रणवीर के फैंस उन्हें सिर्फ इस फिल्म में ही नहीं हर किरदार में देखना पसंद करते हैं उनकी फैन फॉलोइंग लाखों में है और ये फैंस उनपर अक्सर प्यार बरसाते दिखाई देते हैं हाल ही में एक्टर की एक महिला फैन ने उन्हें सरप्राइज दिया उसे देखकर रणवीर की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा दरअसल, रणवीर की इस महिला फैन ने कलाई पर उनके सिग्नेचर का टैटू बनवाया था, जो अभिनेता को बहुत पंसद आया टैटू देखते ही रणवीर ने थिएटर में माहिका को गले लगा लिया और उनके साथ 'झुमका गिरा रे' भी गाया यह घटना कुछ दिन पहले 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान हुई थी लेकिन इसका वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है ...