रणवीर का ट्रोल्स को करारा जवाब, बोले- बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं हाल ही में रणवीर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज के जरिए दीपिका पर प्यार बरसाते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है अभिनेता ने दीपिका की तीन खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं इनमें से एक फोटो में उन्होंने दीपिका को सनसाइन बताया है हाल ही में ट्रोल्स ने सोशल मीडिया पर दीपिका के बेबी बंप को लेकर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की थी इसका जवाब देते हुए रणवीर ने दीपिका के एक फोटो के कैप्शन में लिखा है, "बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला" एंटर