अमर उजाला
Sat, 21 March 2026
फिल्म ‘धुरंधर 2’ पहले दिन से ही कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। पहले दिन ही यह 100 करोड़ का कलेक्शन पार करने में कामयाब रही थी।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन भी छप्परफाड़ कमाई की है। जानें, इसने कितना कलेक्शन किया है।
सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन ही 200 करोड़ क्लब में ही एंट्री ली है।
‘धुरंधर 2’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 240 करोड़ रुपये की कमाई की है।
दूसरे दिन ‘धुरंधर 2’ ने ‘पुष्पा 2’ के हिंदी वर्जन के कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ा है। ‘पुष्पा 2’ ने दूसरे दिन 56.9 करोड़ रुपये कमाए थे।
गुरुवार को ‘धुरंधर 2’ के अलावा साउथ फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ भी रिलीज हुई थी। पवन कल्याण की इस फिल्म ने दूसरे दिन सिर्फ 9.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 44 करोड़ रुपये हो चुका है।
क्या आपने देखा 'भूत बंगला' की इस एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक