राशा थडानी के 20वें जन्मदिन पर पहुंचे ये मशहूर सितारे

अमर उजाला

Mon, 17 March 2025

Image Credit : एएनआई
रविवार को मुंबई में राशा थडानी ने अपना 20वां जन्मदिन मनाया। रवीना टंडन की बेटी की पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। इस पार्टी में राशा ने बॉडी-हगिंग ड्रेस में एंट्री की।
Image Credit : इंस्टाग्राम- @rashathadani
माना जा रहा है कि पार्टी में ड्रेस कोड काला या काला-सफेद था। इस पार्टी में रवीना टंडन काले स्लीवलेस ड्रेस में पहुंचीं। वह अपनी दोस्त के साथ कार से आईं। पैपराजी के लिए उन्होंने पोज भी दिया।  
Image Credit : एएनआई
इब्राहिम अली खान भी पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में आए। उन्होंने सफेद टी-शर्ट के ऊपर काली शर्ट पहनी थी। नीली जींस के साथ उनका लुक शानदार लग रहा था।
Image Credit : एएनआई
वीर पहाड़िया भी इस इवेंट में शामिल हुए। उन्होंने काली शर्ट पहन थी जिस पर 'उई अम्मा' गाने से राशा का पोस्टर छपा था। वीर ने 'स्कायफोर्स' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा है।  
Image Credit : एएनआई
तमन्ना भाटिया काले ड्रेस में पार्टी में पहुंचीं। उन्होंने काले-सफेद धारीदार जैकेट के साथ लुक पूरा किया। उनकी खूबसूरती ने सबका ध्यान खींचा। 
 
Image Credit : एएनआई
अमन देवगन भी काले ब्लेजर और सफेद टी-शर्ट में नजर आए।  
Image Credit : एएनआई

फिर तेज हुई 'छावा' की आंधी, रविवार को फिल्म ने की छप्परफाड़ कमाई

यूट्यूब
Read Now