'आजाद' के सेट पर रोज क्यों हो जाती थी राशा की अमन से लड़ाई? रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने फिल्म 'आजाद' से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है। उनकी परफॉर्मेंस की लोगों ने खूब तारीफ की थी। इस फिल्म से अजय देवगन के भांजे अमन देवगन ने भी डेब्यू किया है। एक इंटरव्यू में राशा ने कहा कि वो सेट पर अमन से रोज लड़ाई करती थीं। राशा ने कहा, "मुझे लगता है कि अमन और मेरी रोज सेट पर छोटी-छोटी लड़ाई हो ही जाती थी। मैं छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा हो जाती थी।" "वो मुझे अपनी आदतों से परेशान करता था। वह बिना बताए रोज मेरा खाना खा जाता था। इसी कारण मैं उससे रोज लड़ाई करती थी।" "मैं लड़ाई करती थी, लेकिन वो मेरा अच्छा दोस्त बन गया है। हमारी दोस्ती फिल्म के सेट पर मजबूत हुई है। लड़ाई की वजह से हमारी दोस्ती और गहरी हुई।" एंटर