विजय वर्मा के साथ दिखीं राशा, तमन्ना के लिए लिखी ये बात राशा थडानी हाल ही में फिल्म आजाद में नजर आई थीं। यह फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन अब राशा की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। हाल ही में राशा विजय वर्मा के साथ दुबई में नजर आईं। बुर्ज खलीफा के सामने दोनों ने जमकर पोज दिए। इन तस्वीरों को साझा करते हुए राशा ने तमन्ना को भी याद किया। उन्होंने लिखा, "केवल पर्यटन संबंधी चीजें... दुखी हूं क्योंकि तीसरी साथी नहीं, आपको याद कर रही हूं तमन्ना।" एंटर