सैफ पर हुए हमले पर भड़कीं रवीना, कह डाली ये बड़ी बात
अमर उजाला
Thu, 16 January 2025
Image Credit : इंस्टाग्राम
सैफ अली खान पर हुए हमले से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदम में है। अभिनेता पर बुधवार देर रात को हमलावर ने चाकू से छह वार किए, जिसके बाद सैफ बुरी तरह घायल हो गए।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan
सैफ का घर बांद्रा इलाके में है, यहीं कई और भी सितारों के आशियाने हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम-@actorsaifalikhan
इस हमले के बाद अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी नाखुशी जाहिर की, उन्होंने कहा कि सितारे हमेशा सॉफ्ट टार्गेट रहते हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
उन्होंने इस घटना पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि रिहायशी इलाके में मशहूर हस्तियों को सॉफ्ट टार्गेट किया जाना अब आम हो गया है।
Image Credit : इंस्टाग्राम officialraveenatandon
बांद्रा में उत्पात मचाने वाले तत्वों में एक्सीडेंट स्कैम, फेरीवाले माफिया, अतिक्रमणकारी, जमीन हड़पने वाले और बाइक पर तेज़ी से दौड़ने वाले अपराधी शामिल हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
साथ ही फोन और चेन छीनने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। इन सभी समस्याओं पर सख्त कार्रवाई और समाधान की आवश्यकता है। मैं सैफ की जल्दी सेहतमंदी की कामना करती हूं।