अमर उजाला
Sat, 1 March 2025
हाल ही में राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में एक फोटो और वीडियो पोस्ट किया। जिसमें वह अपनी मां रवीना टंडन की फिल्म 'अंखियों से गोली मारे' के टाइटल ट्रैक पर डांस कर रही हैं। इस गाने में रवीना टंडन के साथ कभी गोविंदा भी नजर आए थे।
राशा थडानी ने 'अंखियों से गोली मारे' गाने पर गोविंदा के बेटे के यश के साथ डांस किया। यश के जन्मदिन पर राशा ने उन्हें विश भी किया है। दोनों साथ में पार्टी कर रहे थे।
राशा और यश ने अपने मम्मी-पापा यानी गोविंदा और रवीना टंडन जैसे ही डांस स्टेप्स किए हैं। दोनों इस डांस और सॉन्ग को खूब एंज्वॉय कर रहे हैं।
राशा थडानी के करियर की बात की जाए तो कुछ समय पहले उनकी डेब्यू फिल्म 'आजाद' रिलीज हुई थी। वहीं गोविंदा के बेटे यश भी जल्द फिल्मों में एंट्री लेने की प्लानिंग कर रहे हैं।
कार्तिक आर्यन ने कीर्ति सेनन को क्यों किया याद? छह साल पुरानी यादें ताजा कीं