बेहद ग्लैमरस हैं रवीना टंडन की बेटी राशा अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है शादी के बाद रवीना ने फिल्मों से दूरी बना ली थी और अपनी फैमिली के साथ व्यस्त हो गईं 21 साल की उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियों छाया और पूजा को गोद लिया था वहीं, 2004 में अनिल थडानी से शादी के बाद उन्हें दो बच्चे राशा और रणबीर वर्धन हुए इन दिनों सोशल मीडिया पर रवीना टंडन की 17 साल की बेटी राशा छाई रहती हैं राशा खूबसूरत होने के साथ ही काफी टैलेंटेड भी हैं और अक्सर अपने फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं राशा ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं और वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी करना भी पसंद करती हैं राशा को सिंगिग का भी शौक है और वह अक्सर गाना गाते हुए अपनी वीडियो शेयर करती हैं इतना ही नहीं, राशा खूबसूरती के मामले में बाकी स्टार किड्स को भी कड़ी टक्कर देती हैं खत्म