आजाद की यादों में खो गईं रवीना टंडन की बेटी राशा, साझा किया वीडियो

अमर उजाला

Tue, 21 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rashathadani

90 के दशक की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी भी अब बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। राशा की पहली फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हो चुकी है  


 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राशा ने ‘आजाद’ फिल्म की शूटिंग के दौरान कई यादें समेटी हैं। इन्हीं यादों को वह फिल्म रिलीज के बाद भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर फैंस के साथ शेयर कर रही हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

This browser does not support the video element.

हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर ‘आजाद’ फिल्म का एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ राशा ने कैप्शन लिखा- ‘कुछ चीजें कभी नहीं बदलती हैं।’ वह आगे लिखती हैं कि उनकी फिल्म ‘आजाद’ थिएटर में लगी हुई है

Video Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

वीडियो में राशा घुड़सवारी करती हुई दिख रही हैं, एक्ट्रेस ने फिल्म में आजादी से पहले का किरदार निभाया है। वह फिल्म में एक अमीर लड़की के रोल में दिखीं

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rashathadani

फिल्म ‘आजाद’ के बीटीएस वीडियो में राशा, अमन देवगन के साथ भी दिख रही हैं, वह फिल्म में उनके हीरो हैं। अमन, अजय देवगन के भतीजे हैं  

Image Credit : इंस्टाग्राम

इस फिल्म में राशा के ऊपर एक सॉन्ग ‘ऊई अम्मा’ भी फिल्माया गया, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि राशा के पास भी मां रवीना की तरह की अच्छी डांसिंग स्किल है

Image Credit : इंस्टाग्राम@rashathadani

राशा थडानी की डेब्यू फिल्म 'आजाद' के बॉक्स ऑफिस परफाॅर्मेंस की अगर बात की जाए तो यह फिल्म कुछ खास अच्छा नहीं कर रही है। शुरुआती दिनों में ही फिल्म का कलेक्शन काफी कम है   

Image Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

हमले के बाद पहली बार सामने आए सैफ अली खान, सकुशल लौटे घर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Read Now