मां रवीना टंडन से मिली सीख, राशा थडानी का फिल्मी सफर हुआ आसान

अमर उजाला

Mon, 20 January 2025

Image Credit : इंस्टाग्राम-@rashathadani

हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला है

 

Image Credit : इंस्टाग्राम@rashathadani

पहली ही फिल्म के सफल ना होने पर भी राशा थडानी को किसी तरह की टेंशन, स्ट्रेस नहीं है। इसकी वजह मां रवीना टंडन से मिली सीख है 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

राशा थडानी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपनी मां रवीना टंडन से करियर की शुरुआत में यही सीख मिली है कि वक्त से साथ आगे बढ़ते रहो। ‘गो विद द फ्लो’ के मंत्रा को फॉलो करने के लिए रवीना ने राशा को कहा है 

Image Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

राशा थडानी की बात की जाए तो फिल्म ‘आजाद’ में उन पर फिल्माए गए गाने ‘ऊई अम्मा’ को जरूर पसंद किया जा रहा है, यह गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

राशा थडानी सिर्फ एक्टिंग पर ही पूरा फोकस नहीं कर रही हैं, वह अपनी पढ़ाई को लेकर भी सीरियस हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राशा थडानी ने बताया कि मम्मी-पापा (अनिल थडानी और रवीना टंडन) चाहते हैं कि अपने एक्टिंग के शौक को पूरा करने के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दूं। इसलिए राशा अपनी पढ़ाई को लेकर सीरियस रहती हैं

Image Credit : इंस्टाग्राम @rashathadani

महादेव की भूमिका में नजर आए ये अभिनेता

इंस्टाग्राम
Read Now