वेतन असमानता पर इन हसीनाओं ने किया करारा प्रहार रवीना टंडन ने बीते दिन वेतन असमानता पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया अभिनेत्री ने कहा कि उन दिनों अभिनेत्रियों को अभिनेता की तुलना में बेहद कम पैसे मिलते थे काजोल के अनुसार, 'वेतन अंतर महिला-केंद्रित फिल्मों के प्रति दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है' विद्या बालन का मानना है, 'एक दिन महिला केंद्रित फिल्में होंगी, और हमें इसका समर्थन करने के लिए किसी पुरुष अभिनेता की जरूरत नहीं होगी' जूही चावला ने कहा था कि वेतन अंतर पुरुष प्रधान समाज का परिणाम है प्रियंका चोपड़ा कहती हैं, 'मैं अब भी समान वेतन पाने का इंतजार कर रही हूं -दुनियाभर की अधिकांश अभिनेत्रियों की तरह' सोनाक्षी सिन्हा भी वेतन समानता पर अपनी आवाज बुलंद कर चुकी हैं सीटिए