बेटी राशा संग महादेव की शरण में पहुंचीं रवीना बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं हाल ही में रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ मध्यप्रदेश के भोपाल शहर पहुंचीं थी रवीना और उनकी बेटी राशा ने भोपाल के पास विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर पहुंच कर भोजेश्वर महादेव के दर्शन किए है रवीना ने अपनी बेटी राशा के लिए पूजा पाठ की और भोले बाबा का आशीर्वाद लिया था राशा बहुत ही जल्द फिल्म आजाद से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं इस फिल्म में राशा के साथ अजय देवगन के भतीजे अमन देवगन भी डेब्यू करेंगे फिल्म आजाद की शूटिंग भोपाल में शुरू हो चुकी है, शूटिंग के दौरान राशा के साथ रवीना भी मौजूद रहेंगी Raveena tandon