भक्ति में डूबीं रवीना, ऋषिकेश में बेटी संग की गंगा आरती अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों उत्तराखंड में हैं बुधवार को अभिनेत्री को ऋषिकेश में देखा गया, जहां उन्होंने गंगा आरती में हिस्सा लिया रवीना टंडन ने परमार्थ निकेतन घाट पर मां गंगा की आरती की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि माथे पर बिंदी और लाल सूट में रवीना पारंपरिक लुक में जंच रही हैं बता दें कि अभिनेत्री अपनी बेटी राशा के साथ उत्तराखंड में हैं इससे पहले रवीना टंडन ने बेटी राशा के साथ बाबा केदारनाथ के भी दर्शन किए --