मार्च में फिर से मचेगा धमाल, री-रिलीज होने जा रहीं ये धांसू फिल्में बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मजा ही कुछ और है। इन फिल्मों का अपना ही आकर्षण होता है। इन दिनों फिल्मों को री-रिलीज करने का ट्रेंड बढ़ा है। कई फिल्में जो पहले फ्लॉप रही थीं वो री-रिलीज के बाद सफल हो गईं। 'सनम तेरी कसम' ऐसी ही एक फिल्म है, जो री-रिलीज के बाद हिट हुई। इस साल मार्च में भी कई फिल्में री-रिलीज होने वाली हैं। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'नमस्ते लंदन' 2007 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 14 मार्च को होली के मौके पर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। राजकुमार राव और कृति खरबंदा की फिल्म शादी में जरूर आना को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। यह फिल्म 7 मार्च यानी आज रिलीज हुई है। 'हेरा फेरी' को तो कॉमेडी की बेमिसाल फिल्म माना जाता है। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की यह फिल्म 14 मार्च को दोबारा रिलीज होगी। 'लुटेरा' ने 7 मार्च यानी आज बड़े पर्दे पर दस्तक दी है। 'फैशन' भी 7 से 13 मार्च तक सिनेमाघरों में दिखेगी। ...