पहली फिल्म में ही बोल्डनेस दिखा मशहूर हुई थीं रेहाना सुल्तान

अमर उजाला

Sun, 19 November 2023

Image Credit : Social media

रेहाना सुल्तान आज अपना 73वां जन्मदिन मना रही हैं, अभिनेत्री का जन्म 19 नवंबर 1950 में प्रयागराज में हुआ था

Image Credit : Social media

रेहाना ने 1970 में 'चेतना' से बॉलीवुड डेब्यू किया और पहली ही फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में सनसनी फैला दी

Image Credit : Social media

'चेतना' फिल्म में रेहाना ने प्रॉस्टिट्यूट की भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें खूब पहचान दिलाई

Image Credit : Social media

1970 में ही रिलीज हुई दूसरी फिल्म 'दस्तक' में भी रेहाना ने बोल्ड अंदाज दिखाया, शानदार अभिनय के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला

Image Credit : Social media

रेहाना की कुछ यादगार फिल्में 'मन तेरा तन मेरा', 'तन्हाई', 'सवेरा', 'हार-जीत', 'प्रेम पर्वत', 'खोटे सिक्के', 'एजेंट विनोद', 'किस्सा कुर्सी का' हैं

Image Credit : Social media

अभिनेत्री ने अपने से 16 साल बड़े बी.आर. इशारा से 1984 में शादी कर ली थी, जिसके बाद वे धीरे धीरे फिल्मी पर्दे से गायब होती चली गईं

Image Credit : Social media

अपनी बोल्डनेस से रेहाना ने बॉलीवुड की सारी अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ दिया था, लेकिन आज वे गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं

Image Credit : Social media

दारा सिंह संग फिल्में करने से घबराती थीं एक्ट्रेसेस

सोशल मीडिया
Read Now