'नमक इश्क का' वाली रेखा आज मना रहीं जन्मदिन फिल्म संगीत में बुलंद आवाज से अपनी अलग ही पहचान बनाने वाली रेखा भारद्वाज आज अपना जन्मदिन मना रही हैं रेखा ने महज तीन साल की उम्र में गाना शुरू कर दिया था रेखा भारद्वाज ने अपना पहला एल्बम 'इश्क इश्क' शीर्षक से 2002 में जारी किया था रेखा फेमस फिल्म डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की पत्नी हैं फिल्म 7 खून माफ के गाने 'डार्लिंग आंखों से...' से इनको अलग पहचान मिली साल 2012 में इस गाने के लिए उनको फिल्म फेयर का बेस्ट प्ले बैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था रेखा को कुल दो बार फिल्मफेयर और एक बार नेशनल अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है 'नमक इश्क' का और 'ससुराल गेंदा' फूल जैसे गानों ने उनकी ख्याति में चार चांद लगा दिए मनोरंजन