अमर उजाला
Sun, 23 March 2025
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और परिवार के सदस्यों को क्लीन चिट दे दी है
2020 में 34 साल की उम्र में अपने मुंबई अपार्टमेंट में सुशांत की मौत के बाद रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि कोई गड़बड़ी का सबूत नहीं मिला
सितंबर 2020 में रिया और शोविक को सुशांत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार किया था
रिया ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन शोविक चक्रवर्ती ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में क्लीन चिट मिलने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है
शनिवार शाम को शोविक ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिया के साथ एक पुराना वीडियो शेयर किया और लिखा- सत्यमेव जयते
रिया के वकील सतीश मानेशिंदे ने सुशांत की मौत के मामले को सीबीआई द्वारा बंद करने पर प्रतिक्रिया दी
उन्होंने कहा कि रिया को बिना किसी गलती के 27 दिनों तक जेल में रखा गया, उसके बाद आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई
क्या आपने देखा किंग खान का स्वैग