कॉमेडी शोज से मिली रिमी सेन को पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन ने एक जमाने में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्मों में काम किया है रिमी सेन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम है, लेकिन पहचान उन्हें कॉमेडी फिल्मों में निभाए गए किरदार से मिली 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में जन्मी रिमी सेन आज अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं बॉलीवुड में रिमी ने 'हंगामा' फिल्म से कदम रखा था, जो हिट साबित हुई थी इसके बाद रिमी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं और उन्हें दर्शकों का भी बेशुमार प्यार मिलने लगा लेकिन अचानक ही उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया, वह आखिरी बार 2011 में फिल्म 'थैंक यू' और 'शागिर्द' में नजर आई थीं इसके बाद 2016 में उन्होंने 'बुधिया सिंह - बॉर्न टू रन' फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू किया था रिमी को फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए 10 साल से ज्यादा समय हो गया है मनोरंजन