अमर उजाला
Fri, 30 December 2022
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का नाम हमेशा से ऋषभ पंत के साथ जोड़ा जाता रहा है
हालांकि उर्वशी ने बाद में इस बात को साफ कर दिया है कि उनके आरपी कौन हैं, फिर भी लोग उनको ऋषभ के नाम से चिढ़ाते रहते हैं
आज सुबह ऋषभ पंत की कार का रुड़की में एक्सीडेंट हो गया
क्रिकेटर गंभीर रूप से घायल हैं और उनको सिर व हाथ में चोटें आई हैं
जिसके बाद ऋषभ के लिए दुआओं का दौर शुरू हो गया है, सभी प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्दी सही होकर वापस आ जाएं
ऐसे में उर्वशी रौतेला ने भी एक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है- 'प्रार्थना कर रही हूं'
उर्वशी के इस कमेंट को ऋषभ पंत से जोड़कर देखा जा रहा है
फैंस भी उस पोस्ट पर कमेंट करके उर्वशी को ट्रोल कर रहे हैं
नहीं रहीं पीएम मोदी की मां, बॉलीवुड भी गमगीन