दिवंगत अदाकारा रीता भादुड़ी की आज बर्थ एनिवर्सरी है, उन्होंने कई टीवी शो व फिल्मों में अहम रोल अदा किए
Image Credit : सोशल मीडिया
रीता ने अपने करियर में नेगेटिव और पॉजिटिव दोनों तरह की भूमिकाएं निभाईं
Image Credit : सोशल मीडिया
रीता भादुड़ी को उनके सरनेम की वजह से कई बार जया बच्चन की बहन भी समझा गया, क्योंकि पहले जया बच्चन का नाम जया भादुड़ी था, हालांकि दोनों के बीच कोई रिलेशन नहीं था
Image Credit : सोशल मीडिया
रीता भादुड़ी इंडस्ट्री में करीब पांच दशक तक सक्रिय रहीं, 'सावन को आने दो' और 'राजा' फिल्म के लिए रीता को खास लोकप्रियता मिली
Image Credit : सोशल मीडिया
रीता ने 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं', 'मुलाकात', 'दिल विल प्यार व्यार', 'कितने दूर कितने पास', 'तमन्ना', 'हीरो नंबर वन', 'आतंक ही आतंक' और 'जूली' जैसी फिल्मों में काम किया
Image Credit : सोशल मीडिया
जुलाई 2018 में किडनी की समस्या के चलते रीता भादुड़ी इस दुनिया को अलविदा कह गईं