सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक देगी रितेश-जेनेलिया की पहली फिल्म रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख की गिनती बॉलीवुड के पावर कपल में होती है इस जोड़े को अक्सर अपनी ट्यूनिंग से फैंस को कपल गोल देते देखा जाता है इसी कड़ी में इस कपल को पर्दे पर वापस साथ देखने का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है रितेश देशमुख और जेनेलिया की पहली फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है जी हां, आप थिएटर में एक बार फिर 'तुझे मेरी कसम' का लुत्फ उठा सकेंगे रितेश ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 13 सितंबर को सिनेमाघरों में मिलते हैं सीटिए