अमर उजाला
Fri, 20 June 2025
20 जून को आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी हैं।
फिल्म देखने के बाद जेनेलिया के पति और एक्टर रितेश देशमुख ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह अपनी पत्नी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
रितेश पोस्ट में लिखते हैं, ‘प्लीज, साल की सबसे अच्छी फिल्में देखने जाइए ‘सितारे जमीन पर’। यह फिल्म आपको एक बेहतर इंसान बनाएगी। इस फिल्में में अभिनय करने वालों बच्चों ने दिल जीत लिया।’
आमिर खान के बारे में रितेश ने लिखा, ‘आमिर खान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे इस देश के अब तक के सबसे बेहतरीन एक्टर क्यों हैं? उनकी एक्टिंग में गहराई है, जो हमारे दिल को छू लेती है।’
रितेश देशमुख जेनेलिया की भी जमकर तारीफ करते हैं। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘ तुम स्क्रीन पर जादू कर देती हो। हर फ्रेम को रोशन करती हो। तुम्हारी आंखें सब कुछ कह देती हैं। मैं यह सिर्फ एक पति के तौर पर नहीं बल्कि एक फैन के तौर पर कह रहा हूं।’
रितेश देशमुख के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई। इसमें अक्षय कुमार के साथ मिलकर उन्होंने जमकर कॉमेडी की है।
रितेश देशमुख हिंदी फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा मराठी फिल्मों को प्रोड्यूस भी करते हैं, साथ ही कई मराठी फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके हैं। वह कॉमेडी से लेकर नेगेटिव रोल तक बड़े पर्दे पर निभा चुके हैं।
थाई स्लिट ड्रेस में कृष्णा श्रॉफ ने जंगल में कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें तस्वीरें