रितेश ने खास अंदाज में फरदीन को दी जन्मदिन की बधाई, बोले- आपकी दोस्ती के लिए शुक्रिया फरदीन खान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस और फिल्मी सितारों ने उन्हें बधाई दी है। रितेश देशमुख ने खास अंदाज में फरदीन को बर्थडे विश किया। रितेश ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मेरे प्यारे फरदीन... मैं आपको सबसे बेहतरीन जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं मेरे भाई।" उन्होंने आगे लिखा, "आपकी दोस्ती के लिए शुक्रिया...भगवान आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और प्यार दे।" फरदीन और रितेश कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी 'हे बेबी' और 'विस्फोट' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुकी है। एंटर