बड़े पर्दे पर ही नहीं छोटे पर्दे पर भी रितु शिवपुरी ने दिखाया अभिनय का दम बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं अभिनेत्री का जन्म 22 जनवरी 1975 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था रितु शिवपुरी एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ, ज्वेलरी डिजाइनर और मॉडल भी हैं रितु ने फिल्म 'आंखें' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी अभिनेत्री ने बॉलीवुड के अलावा कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है इसके अलावा अभिनेत्री ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी काम किया है वह 'इस प्यार को क्या नाम दूं 3', 'नजर', 'विश' जैसे सीरियल में नजर आई हैं इसके अलावा अभिनेत्री ने बॉलीवुड में 'हम सब चोर हैं', 'आर या पार', 'हद कर दी आपने' जैसी फिल्मों में काम किया है 2019 के बाद अभिनेत्री किसी भी फिल्म और सीरियल में नजर नहीं आई हैं Ritu Shivpuri Birthday