13वें दिन 117 करोड़ के पार पहुंची रणवीर-आलिया की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है फिल्म में रणवीर और आलिया की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है इस फिल्म से करण जौहर ने सात साल बाद निर्देशक के रूप में वापसी की है शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बरकरार रखी है बुधवार को फिल्म ने चार करोड़ का कलेक्शन किया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 117.68 करोड़ पहुंच गई है एंटरटेनमेंट डेस्क