बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन चला 'रॉकी और रानी' का जादू रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है इस फिल्म से करण जौहर ने बतौर निर्देशक सात साल बाद वापसी की है फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है पहले दिन फिल्म की कमाई 11.10 करोड़ रही थी शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन उछाल लेते हुए 15 करोड़ बटोरे हैं इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 26.10 करोड़ हो गया है एंटरटेनमेंट डेस्क