लगातार घटती जा रही रणवीर-आलिया की फिल्म की कमाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है पहले वीकएंड में यह फिल्म ठीक-ठाक बिजनेस करने में कामयाब रही थी हालांकि, वीकडेज पर फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है सोमवार को फिल्म ने सात करोड़ दो लाख का कलेक्शन किया था शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने मंगलवार को सात करोड़ का बिजनेस किया है इसके साथ ही पांच दिनों में फिल्म की कुल कमाई 59.92 करोड़ हो गई है एंटरटेनमेंट डेस्क