फीका पड़ रहा 'रॉकी और रानी' के इश्क का रंग 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने आज बॉक्स ऑफिस पर सात दिनों का सफर पूरा कर लिया है वीकएंड पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी पहले वीकएंड के बाद से ही आलिया-रणवीर की यह फिल्म सुस्त पड़ गई थी फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है फिल्म ने जहां छठवें दिन 6.9 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं सातवें दिन इसका कलेक्शन गिरकर 6.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 73.62 करोड़ रुपये हो गई है ...