100 करोड़ का आंकड़ा छूने में हांफ रहे 'रॉकी और रानी' रणवीर-आलिया की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज को आज नौ दिन हो गए हैं करण जौहर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है तीसरे दिन के बाद से फिल्म की कमाई लगातार ढलान पर है हालांकि, आज वीकएंड पर फिल्म के कलेक्शन में कुछ उछाल जरूर आया है फिल्म ने कल (आठवें दिन) 6.75 करोड़ रूपये का कारोबार किया था शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने आज 10 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है और कुल कमाई 90.08 करोड़ हो गई है --