सिंघम अगेन के बाद उन्होंने हाल ही में नए सीक्वल्स की बात की। रोहित ने गेम चेंजर्स शो में बताया कि सिम्बा 2 और सूर्यवंशी की अगली फिल्म भी बनेगी।उनकी प्लानिंग पहले से तैयार है।
Image Credit : इंस्टाग्राम
रोहित ने कहा कि जब सिंघम बनी थी, तब यूनिवर्स का आइडिया नहीं था, लेकिन सिम्बा लिखते समय यह सोचा गया कि इसे यूनिवर्स बनाया जाए।
Image Credit : यूट्यूब
इसी के साथ सूर्यवंशी की भी प्लानिंग शुरू हुई।
Image Credit : एक्स
उन्होंने बताया कि ये सब पहले से सोच-समझकर किया गया था। सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान ही सिंघम अगेन का आइडिया आया। किरदारों को कैसे जोड़ा जाएगा, ये पहले से प्लान था।
Image Credit : इंस्टाग्राम
सिंघम अगेन में कई सितारे शामिल हुए थे। फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह जैसे स्टार्स के साथ दीपिका और टाइगर भी थे।
Image Credit : इंस्टाग्राम@itsrohitshetty
रोहित शेट्टी अब अपने कॉप यूनिवर्स को और बड़ा बनाना चाहते हैं। वह दर्शकों के लिए नई फिल्में, नए किरदार और और भी धमाकेदार कहानियां लाने वाले हैं।
Image Credit : इंस्टाग्राम
कृष्णा श्रॉफ ने व्हाइट ड्रेस में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, सेलेब्स भी कर रहे तारीफ