मेकर्स ने कर्ज में डूबकर बनाईं ये फिल्में! फिर भी नहीं चला जादू 'रूप की रानी चोरों का राजा' को बनने में छह साल लगे थे, इस फिल्म के लिए बोनी कपूर ने 10 करोड़ रुपए खर्च किए थे, फिर भी यह बुरी तरह फ्लॉप रही थी फिल्म 'जमानत' को बनाने में करीब 10 साल का वक्त लगा था, जिसमें काफी खर्चा भी हुआ, लेकिन यह चल नहीं पाई अक्षय कुमार और श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'मेरी बीवी का जवाब नहीं' भी फ्लॉप रही थी, जिसकी वजह से निर्देशक को भारी नुकसान झेलना पड़ा था गोविंदा की फिल्म ‘सैंडविच’ को बनाने वाले डायरेक्टर को भी फिल्म के चक्कर में पैसों की किल्लत झेलनी पड़ी थी और यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मेरा नाम जोकर' को बनाने में राज कपूर ने अपनी सारी संपत्ति दांव पर लगा दी थी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई फिल्म 'अजूबा' अमिताभ बच्चन की एक बड़े बजट की फिल्म थी, जो बुरी तरह से फ्लॉप रही --