चीरहरण वाले सीन के बाद फूट-फूटकर रोई थीं रूपा गांगुली
अमर उजाला
Fri, 24 November 2023
Image Credit : सोशल मीडिया
बी आर चोपड़ा की 'महाभारत' उन सीरियल्स में से एक है, जो हमेशा के लिए यादगार बन गए
Image Credit : सोशल मीडिया
महाभारत का एक-एक किरदार हमेशा के लिए अमर हो गया, अभिनेत्री रूपा गांगुली ने इसमें द्रोपदी का किरदार बहुत प्रभावी तरीके से अदा किया
Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, द्रोपदी का रोल अदा करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रहा, खासकर चीरहरण वाला सीन करते हुए वे खूब रोईं
Image Credit : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीन को फिल्माने से पहले बीआर चोपड़ा ने रूपा से कहा था, 'अगर किसी महिला को भरी सभा में उसके बाल खींचकर लाया जाए और कपड़े उतारे जाएं तो उस पर क्या बीतेगी? बस यही सोचकर सीन देना हैं'
Image Credit : सोशल मीडिया
यह बात सोचकर रूपा पूरी तरह से डर गई थीं, लेकिन यह सीन उन्होंने एक ही टेक में किया था
Image Credit : सोशल मीडिया
वह सीन में इतनी खो गई थीं कि डायरेक्टर को एक भी रीटेक लेने की जरुरत नहीं पड़ी, सीन के पूरा होने के बाद रूपा गांगुली आधे घंटे तक रोती रहीं
Image Credit : सोशल मीडिया
रूपा के लिए यह सीन फिल्माना बेहद दर्दनाक था, बाद में तमाम लोगों के समझाने के बाद वे चुप हुईं
Image Credit : सोशल मीडिया
'गुलाबो' बनीं फातिमा और मलाइका ने बिखेरा हुस्न का जलवा